नर्मदापुरम / कला किसी की मोहताज नहीं संघर्ष की ऊंची उड़ान और जीत का खुला आसमान, 25 सालों का इंतजार और सब्र जिसने सपनों में रंग भरने उसे पूरा करने की उम्मीदों का दामन पकड़े रखा। यह बात भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा की महामंत्री एवं सिंधी समाज की जागरूक मातृशक्ति श्रीमती अमृता नवलानी ने प्रतियोगिता में विजय हासिल कर यह संदेश दिया कि समय और समस्याओं के आगे कभी घुटने नहीं टेकना चाहिए, एक उम्मीद का दीप सदैव हृदय में प्रज्वलित रखना चाहिए।
“अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्तरीय नृत्य गायन वादन प्रतियोगिता 2026” कला सम्मेलन 2026…..
जिसमें श्रीमती अमृता नवलानी प्रथम एवं उनकी पुत्री मान्या नवलानी तृतीय स्थान प्राप्त कर सिंधी समाज का ही नहीं नर्मदापुरम का भी नाम गौरवान्वित किया।
श्रीमती अमृता नवलानी ने बताया कि सौभाग्य की बात है उन्होंने जिनसे शिक्षा प्राप्त की उन्ही गुरु से उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ।
कला साहित्य की जानी-मानी कलाकार अर्चना बनर्जी…
जिन्होंने स्वयं सम्राट बिरजू महाराज से कला की शिक्षा प्राप्त की।
इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के प्रख्यात कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी एवं उपस्थित रहे।

