
नर्मदापुरम / कांग्रेस के जिला अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी अब्दुल अहद खान आज सुबह 11:30 बजे इटारसी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग में जिला अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी करना चाहते हैं, वह अपना बायोडाटा सहित दिनांक 27 जुलाई दिन सोमवार सुबह 11:30 बजे इटारसी में स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे । यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

