




नर्मदापुरम / राज एक्सप्रेस की अनूठी पहल, सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने जलाया अभियान की शुरुआत का दीप, सालभर चलेंगे पॉलिथीन मुक्ति, पौधरोपण और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य। पर्यटन नगरी पचमढ़ी को स्वच्छ, हरित और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ राज एक्सप्रेस द्वारा आयोजित “मेरा पचमढ़ी, मेरी जिम्मेदारी” अभियान का भव्य शुभारंभ सांसद दर्शन सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर की। अपने संबोधन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने अभियान की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि पचमढ़ी केवल एक हिल स्टेशन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान है। सांसद चौधरी ने कहा, “पचमढ़ी को बचाना, स्वच्छ रखना और संवारना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। राज एक्सप्रेस परिवार ने जो सामाजिक बीड़ा उठाया है, वह अत्यंत सराहनीय है। इस पवित्र अभियान में मैं स्वयं एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में जुड़ूँगा और हर संभव सहयोग प्रदान करूँगा।” सालभर चलेंगे सेवा और संरक्षण के कार्य राज एक्सप्रेस परिवार द्वारा इस अभियान के तहत वर्षभर चलाए जाने वाले सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। सांसद दर्शन सिंह चौधरी की उपस्थिति में यह संकल्प लिया गया कि पॉलिथीन मुक्त पचमढ़ी पूरे शहर में सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान और सफाई अभियान चलाया जाएगा। वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता पचमढ़ी की हरियाली बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे। रक्तदान शिविर जनसेवा के ध्येय से समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे।
गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति….
इस अवसर पर नीति राज चौधरी, पत्रकार विकास गौतम, प्रदीप गुप्ता, हेमंत राजपूत, नकुल मालवी, मनीष सोलंकी, राजीव दुबे, गोविंद चौधरी, रामसेवक लोवंशी, सुधीर मीना, लाल साहब पटेल, सुख लाल पटेल एवं संजय बांबाशी, प्रदीप डिवोलिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
साथ ही राज एक्सप्रेस की ओर से जनरल मैनेजर विश्व बंधु पांडे, डॉली, जिला ब्यूरो प्रफुल्ल तिवारी समेत पूरी टीम उपस्थित रही। कैंटोनमेंट के मनोनीत सदस्य संजय लेडवानी, साड़ा अध्यक्ष कमल दूत, पचमढी मनोज दुबे भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं उपस्थित सभी नागरिकों ने “मेरा पचमढ़ी, मेरी जिम्मेदारी” का सामूहिक संकल्प लेते हुए पचमढ़ी को एक आदर्श एवं स्वच्छ पर्यटन स्थल बनाने का वचन दिया। कार्यक्रम का संचालन विकास गौतम ने किया।

