नर्मदापुरम / दिनाँक 26-7-2026 दिन रविवार को नर्मदापुरम महिला मंडल की मासिक बैठक अध्यक्षा श्रीमती रेखा गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता मेँ श्रीमती ममता गुप्ता के यहाँ सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत नर्मदाष्ठक से हुई फ़िर सभी ने सत्संगी भजन गया। तत्पश्चात सभी को भोपाल मेँ 6 सितंबर को होने वाले नन्दोत्सब की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सभी से सामान्य ज्ञान प्रश्न पूछे गए और उत्तर देने वालो को पुरस्कृत किया गया। हाउजी गेम में प्रथम श्रीमती रेखा गुप्ता, द्वितीय श्रीमती निधि गुप्ता और तृतीय श्रीमती मीनल गुप्ता रही। लक्की गेम में प्रथम श्रीमती कंचन गुप्ता, द्वितीय श्रीमती नीलम गुप्ता एवम तृतीय श्रीमती अनीता गुप्ता रही। समय बद्धता श्रीमती अनीता गुप्ता को मिला। अगले महीने आने वाली हरियाली तीज कार्यक्रम की चर्चा हुई और rktdan और चित्रकला बनाने वाले सभी बच्चो को माध्यआंचल रक्तदान प्रभारी श्रीमती अनीता गुप्ता के द्वारा पुरुषकृत किया गया। विसर्जन मन्त्र के साथ सभी ने अपने घरों को प्रस्थान किया। बैठक मेँ अंजू गुप्ता, आशा गुप्ता, रजनी गुप्ता, शशि गुप्ता, चांदनी गुप्ता, पूर्वी गुप्ता, नम्रता गुप्ता आदि महिलाये उपस्थित थी। साभार सचिव श्रीमति अनीता कपिल गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया।

