
नर्मदापुरम / पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रो ग्रीन–प्लांट टुडे, प्रॉस्पर टुमारो ग्रुप द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय परिसर में लगभग 60 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।
इस पौधारोपण अभियान में वर्धमान फैब्रिक्स, बुधनी के CSR द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.सी. नरवारे, सिद्धार्थ जावलेकर, देवी प्रसाद मेहर, दीपक मालवीय, नीति राज सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रो ग्रीन ग्रुप के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी विशेष भूमिका निभाई। इस अवसर पर सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
ग्रो ग्रीन–प्लांट टुडे, प्रॉस्पर टुमारो ग्रुप के कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले वर्धमान फैब्रिक्स की CSR पहल के तहत यूनिट हेड एच एम त्रिपाठी एवं एडमिन हेड दिनेश के टी जी के माध्यम से पौधे प्रदान किए गए एवं शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त स्टाफ के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता के गई एवं ग्रुप के सभी सदस्यों के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

