
नर्मदापुरम / पर्यावरण को संवारने और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को स्थानीय नेहरू पार्क में अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति एवं पुरुषों द्वारा वृहद स्तर पर पौधा-रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं उपयोगी पौधे लगाए गए, जिनमें विशेष रूप से आंवला, आम, नींबू, अमरूद और जामुन के पौधे शामिल रहे। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों और अतिथियों ने पर्यावरण को बचाने और पेड़ों की निरंतर देखभाल करने का संकल्प लिया। इस दौरान अनुपम दुबे सचिव, अधिवक्ता संघ ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ समाज की मातृशक्ति द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत की गई यह शुरुआत अत्यंत अनुकरणीय पहल है। धरती पर वृक्षों की उपस्थिति ही हमारे जीवन का आधार है।” राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। हर व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और केवल पौधा लगाने तक सीमित न रहकर उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। सुमन वर्मा समाजसेवी ने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि पेड़ हमारी संस्कृति और जीवन का आधार हैं। पौधारोपण कार्यक्रम में कायस्थ समाज के विभिन्न पदाधिकारियों, मातृशक्ति एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर नेहरू पार्क परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास्तव, ऋषिकेश श्रीवास्तव, अभय वर्मा, विजय वर्मा, सुनील कुमार राय, केशव देव वर्मा, लालता प्रसाद बबलू तिवारी, सी बी खरे, गुड्डू वर्मा ज्योति वर्मा, प्रीति खरे, मंजूला श्रीवास्तव, सुमन वर्मा, रितु श्रीवास्तव ममता तिवारी, अनीता वर्मा, अनुपम दुबे, जानकी सहित अन्य लोग शामिल हुए।

