
नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नर्मदापुरम नगर समिति द्वारा चलाए जा रहे गौ सम्मान अभियान के अंतर्गत आज गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।
अभियान में नगर के अनेक नागरिकों, युवाओं एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा गौ माता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए। उपस्थित सभी लोगों ने गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण का संकल्प भी लिया।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और ग्रामीण जीवन का अभिन्न आधार हैं। उन्हें राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए यह जनजागरण एवं जनसमर्थन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला संयोजक नितिन मेषकर जिला गोरक्षा प्रमुख दिनेश कीर, नगर मंत्री किशोर गौर, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका रानू रैकवार, नीलेश मीना एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।

