
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
पूर्व में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा रविशंकर मार्केट निवासी शुभम माहुले के ठिकाने पर दबिश देकर कुल 09 पेटी देशी प्लेन मदिरा (लगभग 80 लीटर), अनुमानित कीमत ₹20,000 की अवैध शराब बरामद की गई थी। उक्त कार्रवाई के दौरान आरोपी शुभम माहुले मौके से फरार हो गया था।
प्रकरण में फरार आरोपी शुभम माहुले की घटना के बाद से पुलिस व्दारा लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 25.07.2026 को पुलिस टीम द्वारा सायबर सैल व मुखबीर तंत्र की सहायता से योजनाबध्द तरीकें से फरार आरोपी शुभम माहुले पिता रमेश चंद्र माहुले, निवासी रविशंकर मार्केट, थाना कोतवाली, जिला नर्मदापुरम को गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला एवं उपनिरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, प्र. आर. अजमेश चंद्रोल, प्र. आर. रितेश यादववंशी, आर. धर्मेंद्र परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

