
नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में आज प्रातः 10:30 बजे मालाखेड़ी, बढ़ तिराहा पर भूतपूर्व सैनिक एवं वरिष्ठ नेता विजय सिंह राठौर की अध्यक्षता में ध्वज वंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों एवं सेवादल कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर तिरंगे को नमन किया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सलीम खान ने बताया कि सेवादल महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित संगठन है, जो त्याग, अनुशासन और सेवा के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करता है।
झंडा वंदन कार्यक्रम के अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय सिंह राठौर ने कहा कि प्रत्येक आंदोलन और कार्यक्रम में सेवादल के कार्यकर्ता अनुशासन और व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाते आए हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए….
जिला सेवादल अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा — “सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है, जो अनुशासन और सेवा भावना का प्रतीक है।”
सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी गज्जू ने कहा — “ध्वज वंदन केवल परंपरा नहीं, यह हमारी राष्ट्रभक्ति की प्रतिबद्धता है।”
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार ने कहा — “गांधी जी के आदर्शों पर चलकर सेवादल आज भी जन-सेवा में अग्रणी है।”
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण शरीफ राइन एवं मधुसुदन यादव ने कहा — “सेवादल के जवान हर संकट में सबसे पहले सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।”
नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान ने कहा — “अनुशासन और समर्पण सेवादल की सबसे बड़ी पहचान है।”
पूर्व पार्षद गण अजय दुबे और राजेंद्र दोहरे, कुलदीप राठौर ने कहा — “युवाओं को सेवादल से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।”
पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजीत बिष्ट एवं वरिष्ठ नेता चंद्र्गोपाल मलैया एवं अनोखीलाल राजोरिया ने कहा — “यह ध्वज वंदन हमें अपनी जड़ों से जोड़ने का सुंदर अवसर है।”
सेवादल प्रदेश सचिव दीपक सिसोदिया और सूरज तिवारी ने कहा — “त्याग और सेवा की यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ रही है।”
पूर्व जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं ब्रजेश पटेल बंटी और मनमोहन अहिरवार — “सेवादल का हर कार्यकर्ता अनुशासन का जीता-जागता उदाहरण है।”
युवा नेता अजहर खान और वरिष्ठ नेता संतोष तोमर के साथ गुमान सिंह मांडले एवं संतोष अहिरवार ने कहा — “आज का कार्यक्रम सेवादल की गौरवशाली परंपरा का सशक्त प्रमाण है।”
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जय हिंद, जय कांग्रेस के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले भूतपूर्व सैनिक एवं वरिष्ठ नेता विजय सिंह राठौर , जिला सेवादल अध्यक्ष अमित गुप्ता, सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी गज्जू, सेवादल नगर अध्यक्ष सलीम खान, किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान, जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार, वरिष्ठ नेता शरीफ राइन, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री मधुसुदन यादव, पूर्व जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्द्र गोपाल मलैया, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजीत बिष्ट, वरिष्ठ नेता संतोष तोमर, लखन रघुवंशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष पार्षद अनोखेलाल राजोरिया, पूर्व पार्षद गण राजेंद्र दोहरे, अजय दुबे, कुलदीप राठौर, युवा नेता अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश महामंत्री अजहर खान, पूर्व सेवादल नगर अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, लखन रघुवंशी, सूरज तिवारी, शैलेन्द्र तोमर, सेवादल प्रदेश सचिव दीपक सिसोदिया, अनूसूचित जाति विभाग नगर अध्यक्ष ब्रजेश पटेल बंटी, ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष संतोष अहिरवार, कादिर खान, दीपक कटारे जिला उपाध्यक्ष अनूसूचित विभाग, गुमान सिंह मांडले, गौरीशंकर यादव, राजू राजोरिया, महेन्द्र गुजरे, प्रकाश यादव, मुस्तकीम खान, राममोहन यादव, याकूब खान, गफ्फार खान , विजय यादव , जब्बार बेग, लखनलाल बाबरिया, आरिश अली, अवदेश सराठे, छुट्टू भैया, संजय कटारे, रमेश यादव, शब्बीर भाई, ओमप्रकाश भाई, विमल सिंह, मदन पटेल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

