
नर्मदापुरम / गुजराती बाज खेडावाल ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम के निर्विरोध निर्वाचित ग्रंथपाल सामाजिक सदस्य सौरभ तिवारी का सम्मान रविवार को किया। कार्यक्रम के दौरान फलदार व छायादार पौधों का रोपण भी किया गया। पौधरोपण परशुराम घाट राजा मोहल्ला में किया गया। मालती बाई के भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य रमेश चंद्र द्विवेदी, मुरारी लाल दुबे, अधिवक्ता दिनेश तिवारी, संदीप दुबे, धर्मेंद्र दुबे, पंकज तिवारी, राकेश तिवारी, शिवम् दुबे, श्याम दुबे, गोपाल तिवारी, हरिनारायण दुबे, अंकित तिवारी, शंशाक तिवारी, अरूण तिवारी, स्वाति दुबे, मालती तिवारी आदि मौजूद रहे।

