
नर्मदापुरम / विप्र नारी शक्ती संस्था सिवनी मालवा के द्वारा आदिवासी बालिका छात्रावास में पर्यावरण संरक्षण के उदे्श्य से एक पौधा मां के नाम अभियान के अंतर्गत फलदार वृक्ष लगाकर मातृ सम्मान एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण के साथ ही महिला संगठन ने छात्रावास की सभी छात्राओं को कापी, पेन देकर उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की। छात्रावास कि बालिका रंजना बकोरिया ने पर्यावरण पर बहुत अच्छा भाषण दिया। इस अवसर पर संगठन कि अध्यक्ष उषा उदासी, सीमा उपाध्याय, रेखा पारिक, नीरा तिवारी, उषा शर्मा, तृप्ती उपाध्याय, प्रियंका दीवान, अनिता शर्मा, भारती शर्मा छात्रावास की अधीक्षक श्रीमती ममता पारिक उपस्थित रही।

