
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन नर्मदा पुरम के निर्देशानुसार एक पेड़ माँ के नाम 3.0 कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण प्रजापति और इको क्लब के जिला नोडल अधिकारी महेश कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व मे सभी कार्यालय के कर्मचारी द्वारा पौधारोपण किया गया एक सुन्दर बगिया बनाई गई जिसमे विभिन्न किस्म के लगभग 100 पौधे लगाकर जिला कार्यालय को खूबसूरत बनाया गया। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, दीपक चन्दरौल, अमरीश दुबे, हरवीर गौर, मनोहर अहिरे, सांगाखेड़ा कलां के पाटेकर, श्रीमती सुषमा चौबे शुक्करवाड़ा कलां अभिषेक तोमर अन्य उपस्थित कर्मचारियों द्वारा इस पुनित कार्य में सहयोग किया। सभी को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा धन्यवाद दिया गया और जिले के सभी प्राचार्य /प्रधान पाठको को निर्देश दिये गये की आप सभी शासकीय /अशासकीय विद्यालय मे सभी पौधारोपण करवाये और इस की फोटो नोट केम कैमरा से फोटो लेकर इको क्लब फॉर मिशन लाइफ पोर्टल पर स्कूल लॉगिन से प्रत्येक स्कूल पांच फोटो अपलोड करें और जिले के 1,38,000 पौधो का लक्ष्य प्राप्त करें। इस कार्य मे किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर जिले के नोडल अधिकारी महेश विश्वकर्मा से संपर्क करें।

