

नर्मदापुरम / रवि प्रदोष व्रत 26 जुलाई 2026 को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर है।
इस दिन भगवान शिव की पूजा का शुभ प्रदोष काल शाम 7:16 बजे से रात 9:21 बजे तक रहेगा।
-: शुभ मुहूर्त और समय :-
• त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 26 जुलाई 2026 को दोपहर 1:58 बजे
• त्रयोदशी तिथि समाप्त: 27 जुलाई 2026 को शाम 4:15 बजे
• प्रदोष काल पूजा समय: शाम 7:16 बजे से रात 9:21 बजे तक
-: पूजा और व्रत के नियम :-
• सुबह जल्दी उठकर* स्नान करें और सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रत का संकल्प लें।
• प्रदोष काल में दोबारा स्नान कर शिव मंदिर जाएं या घर पर शिव परिवार का विधि-विधान से पूजन करें।
• शिवलिंग पर पंचामृत, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग और अक्षत अर्पित करें।
• “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें और व्रत कथा का पाठ करके आरती करें। (संकलन – प्रीति चौहान)

