
नर्मदापुरम / इनरव्हील क्लब ऑफ नर्मदापुरम (डिस्ट्रिक्ट 304) के वर्ष 2026-27 के लिए नवीन पदाधिकारियों का भव्य अधिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण समारोह होटल मीनाक्षी, रसूलिया में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं इनरव्हील प्रार्थना के साथ हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती डाक्टर सुनीता कामले (सिविल सर्जन) थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती उषा मराबी (टीआई, नर्मदापुरम) एवं श्रीमती सुनीता पटेल (ट्रैफिक पुलिस) उपस्थित रहीं। अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए सेवा, मित्रता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए श्रीमती ऋतु जैन ने अध्यक्ष तथा श्रीमती अंशु अग्रवाल ने सचिव पद, कोषाध्यक्ष मऊ चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ.ममता चौहान, एडिटर विजेता दुबे एवं आई.एस.ओ. वंदना समैया ने पद की शपथ लेकर दायित्व ग्रहण किया। निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल द्वारा नई अध्यक्ष रितु जैन को कॉलर पहनाकर एवं कार्यभार सौंपकर शुभकामनाएँ दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ऋतु जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्लब आगामी वर्ष में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सेवा के विविध प्रकल्पों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा पहुँचाने का प्रयास करेगा।
कार्यक्रम का संचालन वंदना समैया ने किया । डॉ.ममता चौहान ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए क्लब की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया।
कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं नीरजा फौजदार, भावना चावरा, निधि जैन, अंजू गुप्ता, अर्चना सिंघई, किरण विश्कर्मा, प्रीति महंत, प्रीति मालवीय, नीता गिल्ला, कामिनी गिल्ला, स्वाति जैन, संगीता गुप्ता, नीता माहेश्वरी, अरुणा गंगराड़े, आराधना जैन, बबिता विजयवर्गीय, किरण पाठक तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

