
नर्मदापुरम / प्रतिभा जब कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प से जुड़ती है तो सफलता की नईमिसाल कायम होती है। सिवनी मालवा तहसील के ग्राम रावनपीपल की होनहार छात्रा प्रिया बड़कुर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 720 में से 682 अंक प्राप्त कर नर्मदापुरम जिले और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रिया की इस उपलब्धि पर भाजपा नर्मदापुरम जिलाध्यक्ष श्रीमती शुक्ला ने उनके निवास पहुंचकर स्वागत एवं सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं एवं प्रीति शुक्ला ने घर पहुंचकर बढ़ाया बेटी का हौसला। प्रिया की उपलब्धि पर भाजपा नर्मदापुरम जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ग्राम रावनपीपल स्थित उनके निवास पहुंचीं। उन्होंने प्रिया कास्वागत एवं अभिनंदन करते हुए परिवार को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पूरे जिले के लिए गौरव का विषय हैं।बेटियों को अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे हर क्षेत्र मेंइतिहास रच सकती हैंभाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा, बिटिया प्रिया बड़कुर ने NEET जैसी प्रतिष्ठित औरकठिन प्रतियोगी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि सिवनी मालवा और पूरे नर्मदापुरम जिले को गौरवान्वित किया है। 682 अंक और ऑल इंडिया रैंक 1505 हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। प्रिया की सफलता जिले की दूसरी बेटियों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

