नर्मदापुरम / देश के छात्रों युवाओं के विरोध प्रदर्शन, अनशन और भूख हड़ताल के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी जिला नर्मदापुरम के समस्त कार्यकर्ताओं ने युवाओं को बधाई देते हुए पटाखे फोड़े एवं उनकी युवा शक्ति की जीत पर मिठाई वितरण कर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई एवं जीत की जयस्तंभ चौक पर खुशी मनाई । इस पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीनू यादव डीडी, प्रदेश संयुक्त सचिव सर्वेश पाठक, प्रदेश संयुक्त सचिव एसी विंग सुखविंदर सरदार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वर्षा कलोते, कुलभूषण पाराशर, जिला संयुक्त सचिव महिला किरण शर्मा, सुषमा सराठे, कलसिया मैडम, आकाश अहिरवार, ऐसी विंग जिला संगठन मंत्री जिला संयुक्त सचिव मनोज शर्मा, राहुल मैना, देव गोरेल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रमेश प्रजापति, रिकी बेंजामिन, पूनम यादव, प्रीतम बागडे एवं अन्य साथी उपस्थित थे।

