

नर्मदापुरम / अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाड़ा में भगवान जगन्नाथ के स्वर्ण वेश दर्शन उत्सव हुआ। भगवान का स्वरूप देखकर भक्त अभिभूत हो गए। भगवान ने आज सोने से बने हुए हाथ ओर पैर धारण किए। भगवान के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। इस दौरान ठाकुर राजा डा आशुतोष शर्मा ने भगवान की आरती की। इसके बाद नमन तिवारी, राम परसाई और आनंद नामदेव द्वारा भगवान की सेवा में भजनों की प्रस्तुति दी। रविवार शाम 5 बजे भगवान का आधार अर्पण कार्यक्रम होगा।

