
नर्मदापुरम / आज दिनांक 25/07/2026 को पोदार लर्निंग स्कूल पॉवरखेड़ा में छात्र संघ का चुनाव संपन्न कराया गया, 75% मतदान हुआ जो शांति पूर्ण संपन्न हुआ। इसमें हेड बॉय के लिए प्रतिद्वंदी श्रेयांश मालवीय एवं अर्णव सिंह के बीच मुकाबला हुआ तथा हेड गर्ल के लिए भूमिका कदम आर्या राठौर व सिद्धि मालवीय के मुकाबला हुआ एवं प्राचार्या प्रतीक्षा दुबे द्वारा चुनाव के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

