
नर्मदापुरम / 05 मध्य प्रदेश गर्ल्स बटालियन से संबंध समेरिटंस हायर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम में कमान अधिकारी कर्नल एपी सिंह के निर्देशानुसार संस्था परिसर में जूनियर विंग के एनसीसी कैडेट्स की भर्ती की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया। बच्चों से दौड़ लगवाई गई एवं उनकी हाइट भी देखी गई। इसके बाद लिखित परीक्षा भी ली गई। 60 विद्यार्थियों में से 50 विद्यार्थियों का चयन एनसीसी कैडेट्स के लिए किया गया। संस्था प्राचार्य श्रीमति प्रेरणा रावत, एनसीसी मैनेजर प्रदीप कुमार यादव भर्ती प्रक्रिया दौरान पूरे समय उपस्थित रहे और एनसीसी कैडेट्स का उत्साह वर्धन किया । डा. शर्मा ने भर्ती हो रहे बच्चों को एनसीसी का महत्व बताते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में चरित्र, अनुशासन, साहस, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहसिक भावना और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों का विकास करके उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना है। इस भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए एनसीसी सेकंड अफसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव, बटालियन से पधारे हवलदार मुकेश डोगरा, रिटायर्ड आर्मी हवलदार हेमराज पटेल, खेल अधिकारी वैशाली तिवारी के द्वारा संपन्न कराई गई।

