नर्मदापुरम / आज संगठन के निर्देश अनुसार शक्ति केंद्र क्रमांक 3 वीर सावरकर सोना साबरी बूथ क्रमांक 153 /154/155 की मासिक बैठक सोना साबरी में आयोजित हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी मंडल पुरानी इटारसी के मंडल महामंत्री डॉ. अतुल शुक्ला, किसान मोर्चा के जिला मंत्री विजय चौरे, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला सह मीडिया प्रभारी श्रीचंद्रकांत मेहरा, क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती वंदना सागोरिया, सरपंच प्रतिनिधि मनीष मलैया, जस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता सिद्धार्थ पटेल, कपिल मालवीय, बालकृष्ण चौरे जी उपस्थित थे। बैठक में अतुल शुक्ला के द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को बताया गया। विजय चौरे के द्वारा भी पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर एवं अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए बताया गया। अंत में आभार व्यक्त चंद्रकांत मेहरा के द्वारा किया गया।

