नर्मदापुरम / भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यानी वापसी की यात्रा शुक्रवार शाम को अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाडा पहुंची। भगवान ने प्रातः 11 बजे गुंडीचा भवन स्वयंवरम गार्डन से अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाडा के लिए प्रस्थान किया। यात्रा का मार्ग चक्कर रोड, विश्वकर्मा मंदिर, पीपल चौक मालाखेड़ी, कलेक्टर बंगला, कमिश्नर बंगला, हैप्पी मैरिज गार्डन के सामने वाले मार्ग से पोस्ट ऑफिस, कोठीबाजार, विवेकानंद घाट, बीएसएनएल चौराहा, सर्किट हाउस चौक पानी की टंकी के सामने से एनएमबी कॉलेज, भोपाल चौराहा, भोपाल रोड, परमशी गार्डन होते हुए डोंगरवाड़ा पहुंची। यात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। भक्तों ने स्थान स्थान पर भगवान की पूजा अर्चना की और भक्तों को जलपान भी कराया।
आज शनिवार को होगा स्वर्ण वेश…
शनिवार को भगवान स्वर्ण वेश धारण करेंगे। इस दर्शन का विशेष महत्व होता है। समिति के सभी भक्तों से कार्यक्रम में आकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

