नर्मदापुरम / गुरुवार रात करीब 11 बजे ग्राम नागपुरकला से आशा मेहरा ने सर्प मित्र अमन को सूचना दी कि उन्होंने एक सांप को घर के बाहर से घर के अन्दर कमरे मे रखी लकड़ी की अलमारी के पीछे जाते हुए देख है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव, सर्पमित्र अमन प्रजापति, दिखाई पवार, गोलू यादव ने मौके पर पहुंच कर अलमारी हटाकर देख तो अलमारी से लगी हुई दीवार मे एक बिल दिखाई दिया। जब दीवार को खोद कर देखा तो वहा (Indian black cobra/ highly venomous) कोबरा प्रजाति का सांप दिखाई दिया। जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया । सर्प मित्र अमन ने कहा कि बारिश के दिनों में सर्प के बिलों में पानी चला जाता, जिससे वह बाहर निकल आते हैं और घरों में घुस जाते हैं। पर इन सर्प को देखकर डरे नहीं, ना इन्हें मारे। किसी भी सर्प मित्र को फोन करें, जिससे वह पकड़कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ सके।

