
नर्मदापुरम / शुक्रवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी का सिवनी मालवा एवं इटारसी नगर में आगमन हुआ। इस अवसर पर दोनों विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के मार्गदर्शन में विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया। जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कृषि मंडी में किसानों के बीच पहुंचे जीतू पटवारी से किसानों ने मुलाकात की। इस अवसर पर किसान भाइयों ने जीतू पटवारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनके हितों की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस के महा सचिव सुख देव पांसे, प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट सहित नर्मदापुरम जिले के अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं युवा कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

