
नर्मदापुरम / भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला नर्मदापुरम द्वारा आज देश की बहुप्रतीक्षित नीट परीक्षा में हुई व्यापक धांधली, पेपर लीक और छात्र विरोधी नीतियों के विरोध में एक तीव्र एवं आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन स्थानीय सांसद निवास के सामने प्रदेश सचिव आफरीद खान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की पुरजोर मांग की। इस अवसर पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश सचिव आफरीद खान ने कड़े शब्दों में केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के लाखों मेधावी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नीट परीक्षा में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों और घोटालों ने देश की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं और छात्रों को न्याय नहीं मिलता है, तो एनएसयूआई द्वारा इस आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से आफरीद खान, सत्यम तिवारी, अभय सैनी, आयुष चौहान, फैज खान, कैफ खान, कपिल यादव, अमित खत्री, आयुष्मान अवस्थी, समीर कदम, कुणाल थापक, वसीम खान, सार्थक जैन, मनीष मिश्रा, अमन खान, लकी खान, रितिक चौहान, हर्ष मलैया, हर्ष चौहान, अफराज ख़ान, फाहिन पठान, सैयद जुनैद, स्नेह सोनी, सक्षम नागा, सुभाष श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, बिलाल ख़ान, विनय मालवीय, सजल मालवीय, अभिषेक सैनी, नहीम सैफ़ी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

