

नर्मदापुरम / होमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा तथा होमगार्ड / एसडीईआरएफ जिला नर्मदापुरम के तत्वाधान में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में आपदा के समय त्वरित बचाव कार्यवाही करने वाले स्थानीय सिविल डिफेस के वालिन्टियर्स को सेठानीघाट स्थित तिलक भवन में 07 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्रारंभ किया। जो दिनांक 24.07.2026 से 30.07.2026 तक संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का शुभारंम श्रीमति सरोज परिहार डिप्टी कलेक्टर (राहत शाखा प्रभारी) जिला नर्मदापुरम के कर कमलों द्वारा किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा दिये गये अपने उदबोधन में कहा आप सभी सिविल डिफेस वालिन्टियर आपदा दूत के रूप में प्रशासन के साथ आपदा के समय सहभागी बने एवं एक जिम्मेदार नागरिक होने के दायित्वों का निर्वाहन करें। प्रशिक्षण में बाढ आपदा के समय घरेलू सामग्री से बचाव कार्य कैसे किया जाता है की जानकारी दी गई एवं आपदा के समय महत्वपूर्ण नंबरों को नोट करने हेतु कहा गया। जिसे आपदा के समय त्वरित सूचना संबंधित विभाग को दी जा सकें किसी भी आपदा के समय टेलीफोन नंबर 1079 का उपयोग करने हेतु बताया गया। इस अवसर पर होमगार्ड विभाग से श्रीमति अमृता दीक्षित, कम्पनी कमांडर, शिवराज चौधरी कम्पनी कमांडर, सुन्दरलाल मरावी प्लाटून कमांडर, आशीष दीवान, मोहन यादव एवं होमगार्ड / एसडीईआरएफ के जवान, 150 सिविल डिफेस वालिन्टियर उपस्थित रहें ।

