
नर्मदापुरम / राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में जनशिक्षकों के क्षमता वर्धन प्रशिक्षणों का आयोजित किया जा रहा है।
इसी संदर्भ में जिला नर्मदापुरम के सातों ब्लाक के जनशिक्षकों का प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं संस्थान पचमढ़ी में दिनांक 20,07,2026 से दिनांक 24,07,2026 तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण में डाइट पचमढ़ी प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश जायसवाल (जिला परियोजना समन्वयक नर्मदापुरम) के मार्गदर्शन में जिला प्रोग्रामर संजय भट्ट पचमढ़ी के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की आवास व्यवस्था, स्वल्पाहार , चाय, भोजन व्यवस्था पेयजल व्यवस्था स्नानादि की व्यवस्था बेहतर तरीके से की गई।
डाइट प्रोग्रामर संजय भट्ट द्वारा सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया।किसी को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा गया। कुअर सिंह वाडिवा जन शिक्षक नर्मदापुरम द्वारा बताया गया कि इस प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरो ने सी ए सी की भूमिका एवं दायित्व, अकादमिक मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग, आदर्श विद्यालय निर्माण प्रक्रिया, शिक्षकों के सपोर्ट के लिए रणनीतियाँ, विद्यालय स्तर पाठ्य सहगामी क्रिया कलाप जॉयफुल लर्निंग, गुणवत्ता पेडागजी, एस एम सी का सुदृढ़ीकरण, विद्यालयों मे समाज एस एम सी एवं विद्यालयों के बीच कार्य का विभाजन, विद्यालय में छात्र हित के लिए सरकारी योजनाएं, विद्यालय रखरखाव, स्वच्छता, पंचायत के सहयोग से साफ सफाईस्कीम निर्माण कार्य योजना, आई सी टी विद्यालय दीक्षा एवं स्वयं एप, कर्मचारी आचरण नियम, अवकाश नियम, टीम बिल्डिंग एवं संघर्ष प्रबंधन,साइबर सेफ्टी एवं पास्को एक्ट, वार्षिक कार्य योजना, भंडार क्रय नियम, आर पी डब्ल्यू डी, इक्कीस वी सदी के कौशल शैक्षणिक मेंटरिंग एवं ऑनलाइन सपोर्ट एन ई पी, एन सी एफ कक्षा कक्षा अवलोकन आदि विषयों के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर, प्रदीप गीते, दुर्गादास धोटे, अमित गौर, जितेंद्र बैरागी, आशीष राकेश, राजकुमार बघेल ने सभीं जनशिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

