
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के अंतर्गत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिला टोली का गठन किया है।
भाजपा जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष द्वारा जारी जिला टोली के अनुसार मुकेश चंद्र मैना को जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं नीतू यादव, ममता नागवंशी, दिनेश चौधरी एवं माखनलाल चौधरी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

