
नर्मदापुरम / आज दिनॉंक 23 जुलाई को फेंन्ड्रस क्लब के सदस्यों ने हरियाली उत्सव हरी हरी साड़ी पहनकर मनाया। साथ में हाथ में पौधे लेकर संकल्प लिया कि इस वर्ष पूरे 100 पौधों का रोपण करेगें और बड़े होने तक उनकी देखभाल भी करेगें। ताकि हमारी धरा भी हरी भरी हो सके। आयोजन में अमर ज्योति भदौरिया, दुर्गा भदौरिया, नीरजा फौजदार, अरुणा गंगराडे, बबीता विजयवर्गीय, शिवासिंह, राजेश पाल, अनीता रघुवंशी, मंजूला राजपूत, ज्योति राजपूत, निरूपमा अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, मीता विजयवर्गीय, सुनीता रघुवंशी, ब्रजेश पाल, अर्चना सिघंई आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम के समापन पर शिवासिंह ने आभार व्यक्त किया।

