
नर्मदापुरम / ग्राम पंचायत सोना साबरी की पंचायत में पिछले 1 वर्ष से नल जल योजना सुचारू रूप से चल रही है। जिसमें महीने के ₹100 पर कनेक्शन से लिया जाता है। लेकिन कुछ ग्रामीणों के द्वारा नल जल कनेक्शन तो ले लिए गए हैं। लेकिन जब टैक्स की बारी आई तो भरने से आनाकानी कर रहे हैं। इस मामले को देखते हुए सरपंच ग्राम पंचायत सोना साबरी ने ऐसे नल जल कनेक्शन धारी को पंचायत की तरफ से नोटिस जारी कर दिए है। यदि नोटिस के बाद भी नल जल कनेक्शन के भुगतान नहीं किया तो नल कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

