
नर्मदापुरम / मां नर्मदा की पावन नगरी के नर्मदापुरम ग्वालटोली में म. प्र. आजाद युवा प्रकोष्ठ ने क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती ग्वालटोली के आजाद मार्केट में व्यापारी संघ, आटो यूनियन संघ, गड्ढा पायल यूनियन संघ एवं स्थानीय लोगों ने हर्षोल्लास से मनाई। पहले संस्था के प्रदेश अध्यक्ष तुकाराम यादवेश ने चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर तिलक लगाकर माला पहनाई। संस्था के अध्यक्ष राजू मालवीया एवं अन्य ने भी तिलक लगाकर मालाएं पहनाई। इस अवसर पर भागीरथ मासाब, माखनलाल, अशोक प्रजापति, संतोष कामले, गणेश यादव, अशोक हरियाले, रूपचंद नंदवानी, संतोष हरियाले, लखन फुल्की वाले, गोलू श्रीवास, जीत्तू गौर एवं अन्य साथियों ने आजादी के दीवाने चन्द्रशेखर आजाद की जयंती हर्षोउल्लास से मनाई ।

