
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)h जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला को अवैध शराब की रोकथाम के लिये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी तारतम्य में दिनांक 23/07/2026 को मुखबिर सूचना पर दो अलग-अलग प्रकरणों में आरोपी आनंद पिता स्व. दिनेश कामले उम्र 20 साल निवासी संजय नगर ग्वालटोली नर्मदापुरम के कब्जे से अंग्रेजी शराब गोवा के 49 क्वाटर, बोल्ट कम्पनी की बीयर की 48 केन, आफिसर्स च्वाइस अंग्रेजी शराब के 47 क्वाटर कुल 41.28 लीटर कीमती 18,000/- रुपये व अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल क्र. MP 05 ZL 3937 जब्त की एवं दूसरे प्रकरण में आरोपी मोहित गौर पिता राजेश गौर उम्र 19 साल निवासी ग्राम खरखेड़ी मिसरोद थाना डोलरिया जिला नर्मदापुरम के कब्जे से चार पेटी देसी प्लेन शराब कुल 200 क्वाटर कुल 36 लीटर कीमती 15,000/- रुपये व अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस जुपीटर स्कूटी क्र. MP 05 ZF 5702 जब्त की। दोनो आरोपियों के विरुद्ध प्रथक-प्रथक आबकारी एक्ट के तहत् कार्रवाई की गई। आरोपियों के विरुद्ध प्रथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला एवं उपनिरीक्षक नंदलाल झरबड़े, उपनिरीक्षक विशाल नागवे, प्रधान आरक्षक पवन तिवारी, अरुण दुबे, आरक्षक सतीश, कमलेश, अनुज, रोहन व महिला आरक्षक दीप्ती की सराहनीय भूमिका रही।

