
नर्मदापुरम / इटारसी के पास चेक पोस्ट जुग्गी में विनोद मरकाम द्वारा सर्प मित्र अमीर कुरैशी को सूचना दी गई की एक पेड़ की पोल में एक सर्प घुसा हुआ है। सर्प की सूचना पर सर्प मित्र अमीर कुरेशी अपनी टीम के साथ पहुंचे और 1 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद उन्होंने उस सर्प को पेड़ से निकाल लिया। सर्प को पेड़ में देख आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई थी। सर्प मित्र आमिर कुरैशी ने बताया कि इन दिनों बारिश का पानी सर्प के बिल में चला जाता है, जिसकी वह बाहर निकल आते हैं और जहां भी कोई सर्प को देखें, उसे मारे नहीं। किसी मित्र को बुलाए, जिससे उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जा सके।

