
नर्मदापुरम / सोहागपुर नगर के गौरव का विषय है कि आज एमपी पीएससी का रिजल्ट घोषित हुआ। जिसमें अंजन दुबे पिता स्वर्गीय प्रमोद कुमार दुबे का सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर चयन हुआ है ।अंजन दुबे ने सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद की चयन सूची में प्रथम स्थान बनाया है। अंजन दुबे जीवन दुबे के भतीजे है । जीवन दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश सिविल सेवा परीक्षा 2024 की मुख्य परीक्षा के अन्तर्गत मौखिक परीक्षा 16 मार्च 2026 में अंजन दुबे का चयन साक्षात्कार द्वारा हुआ है । यह सोहागपुर के दुबे परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का अवसर है । विगत 4 वर्षों में मन लगाकर एकाग्रता के साथ लक्ष्य लेकर तैयारी करने से यह सफलता आज अंजन दुबे को मिली है । अंजन के दोनों भाई अभिनव दुबे, आयुष दुबे एवं समस्त दुबे परिवार ने उन्हें बधाई दी है। अंजन दुबे सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर के पूर्व छात्र है । अंजन दुबे को सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर के प्राचार्य अशोक कुमार दुबे एवं विद्यालय संचालन समिति ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। अंजन दुबे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार जनों एवं विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकों को दिया है।

