
नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी सिवनी मालवा के नगर अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से 21 सदस्यीय नगर कार्यकारिणी की घोषणा की है। नवगठित टीम में 5 उपाध्यक्ष, 1 कोषाध्यक्ष, 6 महासचिव, 6 सचिव, 1 मीडिया प्रभारी एवं 1 सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की गई है। कार्यकारिणी में नगर के विभिन्न वार्डों के साथ-साथ सभी प्रमुख सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। संगठन का उद्देश्य बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करना और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देना है।
स्वदेश शर्मा के नेतृत्व में नई टीम का गठन….
जारी नियुक्ति सूची के अनुसार स्वदेश शर्मा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहेंगे। वीरेन्द्र मालवीय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर राजेश जमीदार, वंदना मिश्रा, संजय गौर, अफजल खान एवं अनुराग गौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महासचिव पद पर सुशील रघुवंशी, दीपक गोस्वामी, वीरेन्द्र राजपूत, राजू खान, रामसिंह भिलाला एवं संजोग राजवेद को दायित्व दिया गया है। वहीं सचिव पद पर कमलराज बाथव, शुभम सराठे, मोहम्मद फारूक, अयुब्ब अली, अभय सोनी एवं ब्रिजेश सूर्यवंशी को नियुक्त किया गया है।
संगठन की मीडिया गतिविधियों के लिए रोनक अग्रवाल को मीडिया प्रभारी तथा मोहित रघुवंशी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
वार्डवार प्रतिनिधित्व में वार्ड-15 सबसे आगे…..
नई कार्यकारिणी में नगर के विभिन्न वार्डों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जारी सूची के अनुसार वार्ड क्रमांक 15 से सर्वाधिक 5 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। इसके बाद वार्ड क्रमांक 2 और 11 से 3-3 पदाधिकारी को जिम्मेदारी मिली है।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 3, 10, 12 और 14 से 2-2 पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है, जबकि वार्ड क्रमांक 4 और 9 से 1-1 पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सामाजिक वर्गों का भी रखा गया संतुलन…..
नगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में सामाजिक संतुलन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। 21 सदस्यीय टीम में 12 पदाधिकारी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 8 पदाधिकारी सामान्य वर्ग (जनरल) तथा 1 पदाधिकारी अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से शामिल किए गए हैं। इससे संगठन ने विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।
वरिष्ठ नेताओं को भेजी गई नियुक्ति सूची…..
नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी नियुक्ति सूची की प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरिश चौधरी, सहप्रभारी उषा नायडू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी संगठन संजय कामले, जिला प्रभारी संजय शर्मा तथा विधानसभा प्रभारी ब्रजेश पटैल सहित प्रदेश एवं जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजी गई है। साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस कमेटी, अग्रिम संगठनों, कांग्रेस विभाग एवं प्रकोष्ठों, जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…..
नगर अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नई टीम से कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ने, जनसंपर्क अभियान को मजबूती मिलने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों में संगठन की सक्रिय भूमिका और प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

