
नर्मदापुरम / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में देहात थाना प्रभारी ऊषा मरावी और उनकी टीम ने नर्मदा इन्फ्राटेक कालोनी में भवानदास साहू के मकान में छापामार कार्रवाई कर जुआरियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने भगवान दास साहू पिता केशरी प्रसाद साहू, अनिल विश्वकर्मा पिता सुरेश विश्वकर्मा, प्रकाश चंदेले पिता रूपचन्द्र चंदेले, तरूण साहू पिता भगवान दास साहू सभी निवासी नर्मदापुरम को मौके से ताश के पत्तो सहित कुल नगदी 33,700 रुपए की जब्ती के साथ गिरफ्तार किया।

