दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ तवा नगर थाना अंतर्गत एक लूट के मामले में गिरफ्तारी को लेकर सराहनीय कार्य करने वाले 112 के पायलट अनिल विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि विगत दिवस तवा नगर के पास लूट के आरोपियों को पकड़ने में अनिल विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा और इसको लेकर उन्हें पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण ने सम्मानित किया। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने उनको बधाई दी और उनके कार्य की सराहना की।

