
नर्मदापुरम / वरिष्ठ नागरिक समिति के सदस्यों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से मुलाकात की। नगर में उनके आगमन पर बधाई दी गई तथा यातायात संबंधी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया । सदस्यों ने गाड़ी में एस्ट्रा लाइट, गाड़ी की रफ्तार एवं ऑटो रिक्शा का किराया आदि पर चर्चा की । क्षेत्रीय अधिकारी श्री कापसे द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाई । वरिष्ठ नागरिकों ने आरटीओ को बताया कि शहर में वाहनों की स्थिति ठीक नहीं है। आए दिन लोग परेशान होते रहते हैं। नगर के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा बताई गई समस्या पर अति शीघ्र विचार विमर्श कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

