
नर्मदापुरम / शासकीय ई.एफ.ए.एस.एन.जी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ईएफए मीडिया टीम द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी एल. एन. प्रजापति द्वारा विशेष साक्षात्कार लिया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने पढ़ाई को और बेहतर बनाने, परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन एवं सफलता के मंत्रों पर अपने सवाल पूछे। श्री प्रजापति ने छात्रों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया तथा सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया।
उन्होंने विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण एवं ईएफए मीडिया टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचार विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संदीप शुक्ल सहित ईएफए मीडिया टीम के सदस्य श्रीमती माला रजक, दीपक साहू, क्रिश पाल एवं लक्ष्य वर्मा उपस्थित रहे, शाला के वरिष्ठ व्याख्याता जय कुमार वर्मा, सारिका शर्मा एवं शैलेंद्र तोमर ने विद्यार्थियों को बधाई दी ।

