
नर्मदापुरम / महान स्वतंत्रता सेनानी और ‘लोकमान्य’ के नाम से प्रसिद्ध बाल गंगाधर तिलक की जयंती हर वर्ष 23 जुलाई को मनाई जाती है। उनका जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था और उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
प्रमुख बिंदु और योगदान, नारे….उन्होंने प्रसिद्ध नारा दिया था…
“स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूंगा।
“लाल-बाल-पाल: वह ‘लाल बाल पाल’ (लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल) की तिकड़ी का प्रमुख हिस्सा थे, जो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के उग्रवादी चरमपंथी चेहरे के रूप में उभरे। पत्रकारिता: उन्होंने लोगों में राष्ट्रवाद जगाने के लिए मराठी में
‘केसरी’ और अंग्रेजी में ‘मराठा’ नामक दो समाचार पत्र शुरू किए
सामाजिक सुधार….
ब्रिटिश शासन के खिलाफ जनमत तैयार करने के लिए, उन्होंने महाराष्ट्र में सार्वजनिक गणेशोत्सव और शिव जयंती (मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती) को सार्वजनिक उत्सवों में बदल दिया।
शिक्षा…..
उन्होंने डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी और फर्ग्यूसन कॉलेज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। (संकलन – प्रीति चौहान)

