
नर्मदापुरम / मंगलवारा घाट के पास निवासी दिनेश तिवारी के घर मंगलवार – बुधवार की दरम्यानी रात कुछ असमाजिक तत्वों ने पथराव किया। श्री तिवारी ने बताया कि घटना से परिवार के सदस्य डरे है और घर के बाहर खडा वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 324(2) के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीकृत किया है।

