
सिवनी मालवा / नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पश्चात शिक्षा विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों का सतत निरीक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। इसी के तहत समग्र शिक्षा अभियान नर्मदापुरम के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक राजेश गुप्ता द्वारा जिले एवं विकासखंड सिवनी मालवा के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इसी के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोहना, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोलरिया,शासकीय नेहरू स्मृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानापुरा, शासकीय पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या सिवनी मालवा, शासकीय नवीन हाई स्कूल सिवनी मालवा का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं सभी कक्षाओं की अध्यापन व्यवस्था, आईसीटी लेब, प्रयोगशाला के साथ साथ कक्षा 12वी के भौतिक विषय के विद्यार्थियों को विषय संबंधित दिशा निर्देश दिए एवं प्रश्न उत्तर पूछे गए और इंटरएक्टिव पैनल के माध्यम से भी समझाया गया । संस्था अंतर्गत सभी विषय शिक्षकों द्वारा बनाए गए नोट्स को भी देखा गया एवं ब्रिज कोर्स के बेस लाईन, मिड लाइन टेस्ट की जानकारी देखी गई । एडीपीसी द्वारा स्कूलों में निशुल्क साइकिल वितरण छात्र-छात्राओं को पात्र एवं अपात्र करना उसके पश्चात साइकिल वितरण के उपरांत पोर्टल पर चेचिस नंबर डालना, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण के पश्चात 3.0 पोर्टल पर प्रविष्टि करना कक्षा नौवीं मैं बेसलाइन टेस्ट मिडलाइन टेस्ट की प्रविष्टि पोर्टल पर करना आदि के बारे में सभी स्कूलों में समीक्षा की गई। सभी संस्थाओं में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा एवं कैरियर मार्गदर्शन के बारे में भी जानकारी ली गई।

