
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक जिला सांई कृष्णा थोटा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेन्द्र पाठक के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के मामले में विगत एक वर्ष से फरार अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
ज्ञातव्य है कि दिनांक 19/12/2025 को मुखबिर की सुचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमामंक 1018/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का कायम कर 71 लीटर देशी प्लेन मदिरा एवं एक सवारी आटो को जप्त कर आरोपी निर्मल उर्फ निम्मा कहार को गिरफ्तार किया गया था, मौके से कुख्यात शातिर आरोपी अभिषेक उर्फ बादशाह पिता किशोरी लाल मेहरा निवासी आदमगढ फरार हो गया था।
दिनांक 22/07/2026 को फरार कुख्यात आरोपी अभिषेक उर्फ बादशाह पिता किशोरी लाल मेहरा निवासी आदमगढ़ को थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा गठित टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।
उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उनि रेवाराम गायकवाड, आर. हरीश डिगरसे, आर. पंकेश बघेला, आर. गजेन्द्र डडोरे की रही ।

