
नर्मदापुरम / वुधवार को सी.एफ.एल सेंटर सोहागपुर के ब्लॉक माखन नगर सांगाखेड़ा कलाँ में वित्तीय साक्षरता का कैंप आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एल डी एम सीएम कुमार उपस्थित रहे। अध्यक्षता सरपंच श्रीमती सावित्रीबाई धुर्वे, सीएससी केंद्र संचालक भगवती प्रसाद सैनी, वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम दुबे, दीपक तिवारी, अमन तिवारी, हितेंद्र दुबे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पम्मी पाराशर, हेमकुमारी सैनी, प्रमिला सैनी, पुष्पा सैनी, रमिता अहिरवार आदि ग्रामीण जन उपस्थित थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। ए. एफ.सी हर्ष तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी एवं साइबर फ्रॉड से बचाव एवं अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना, डाउनलोड, केसीसी अकाउंट, re kyc अकॉउंट, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा के बारे में बताया एवं आभार हर्ष तिवारी ने व्यक्त किया।

