
नर्मदापुरम / जिले में कामर्शियल वाहनों की फिटनेस 6 महीने से बंद होने के कारण जनता परेशान है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ नर्मदापुरम के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि जिले में 4 विधायक, 2 सांसद, भाजपा के परिवहन मंत्री जो कि पूर्व में नर्मदापुरम के सांसद रहे हैं, इतना सब होने के बाद भी नर्मदापुरम की जनता को कामर्शियल वाहन की फिटनेस के लिए भोपाल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
मुख्य बातें….
1. 6 महीने से परेशानी….
स्कूल बस, ट्रक, ऑटो चालकों को कामर्शियल वाहनों की फिटनेस के लिए दूसरे जिले जाना पड़ रहा है। आने-जाने में 100 लीटर तक डीजल और प्राइवेट सेंटर पर मनमानी फीस देनी पड़ रही है।
2. आंदोलन की चेतावनी….
अजय मिश्रा ने कहा कि अगर जल्द समस्या हल नहीं हुई तो *बस, ट्रक, ऑटो चालक सभी मिलकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
3. सवाल…..
पड़ोसी जिलों में कामर्शियल वाहनों की फिटनेस हो रही है तो नर्मदापुरम में क्यों नहीं? प्रशासन और जनप्रतिनिधि कब संज्ञान लेंगे?
वाहन मालिकों का कहना है कि RTO को अस्थायी तौर पर खुद फिटनेस की व्यवस्था करनी चाहिए और सांसद-विधायकों को केंद्र/राज्य सरकार से बात कर जिले में फिटनेस सेंटर शुरू कराना चाहिए।

