
सिवनी मालवा / अखिल भारतीय गुर्जर महिला महासभा एवं भूआणा प्रांतीय गुर्जर महिला मंडल की संयुक्त बैठक का आयोजन सिवनी मालवा में किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, महिला सशक्तिकरण एवं समाजहित के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी सामाजिक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
जिला अध्यक्ष वंदना करोड़े, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा पाटिल, भूआणा प्रांतीय गुर्जर महिला मंडल उमरा पाटिल, कृपा पाटिल, वंदना महंत, किरण चौधरी, सुषमा चौधरी, प्रियंका पटेल, शम्मित चौधरी, प्रिया चौधरी, वंदना गुर्जर, प्रमिला पाटिल, सुलोचना सिंगवाने, स्वाति पाटिल, मोनिका आजाने, दीपा पाटिल, ज्योति पाटिल, पूजा महंत, भूआणा प्रांतीय गुर्जर महिला मंडल बिसौनी अध्यक्ष उर्मिला गुर्जर, मीडिया प्रभारी गंगा चौधरी एवं सुमन गुर्जर उपस्थित रहीं।
बैठक में समाज की महिलाओं को संगठित होकर सामाजिक विकास एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

