

सिवनी मालवा / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नर्मदापुरम के तत्वावधान में सिवनी मालवा में खंड स्तरीय महिला परिचय वर्ग बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर उत्साह दिखाया।
कार्यक्रम की शुरुआत *संघ गान* के साथ हुई। इसके पश्चात सभी बहनों को दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया गया।
उपस्थित प्रमुख मातृ शक्ति एवं वक्ता…
बैठक में जिला संयोजिका महिला समन्वयक श्रीमती आरती शर्मा, खंड संघचालक राकेश लोवंशी और खंड महिला समन्वयक श्रीमती अनीता संतोष लोवंशी ने सभी का परिचय कराया और संघ की रीति-नीति के बारे में अवगत कराया।
बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती नीलकमल उपाध्याय, अधिवक्ता चंचल शास्त्री, वीआरसी संगीता यादव, रचना शर्मा, आरती, आशा, सपना, मोना, नीलिमा, कीर्ति, दीपिका, प्रतीक्षा लोवंशी सहित सरस्वती महिला रामायण मंडल गाजनपुर की सभी सदस्याएं अंजली सोनी, काजल रघुवंशी, राधा वडकुर, पिहू लोवंशी और स्कूल-कॉलेज की अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं।
चर्चा के मुख्य बिंदु….
वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। महिलाओं को सामाजिक और राष्ट्रीय कार्यों में सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

