नर्मदापुरम / सतलज आदिवासी महिला मण्डल द्वारा विगत 5 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम मिशन लाईफ के अंतर्गत नर्मदापुरम जिले के नर्मदाबैली इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक 22.07.2026 को सुबह 11 बजे से लाईफ स्टाइल फॉर इनवायरमेंट के अंतर्गत कार्यशाला, प्रदर्शनी एवं फिल्मों का प्रसारण किया जावेगा। स्कूली छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति रूचि पैदा करने के उद्देश्य से और अपनी जीवनशैली को पर्यावरण अनुकूल बनाने हेतु जागरूक किया जावेगा एवं मिशन लाईफ के अंतर्गत म.प्र. जैव विविधता बोर्ड के द्वारा इस कार्यक्रम को सम्पूर्ण म. प्र. में मिशन लाईफ के रूप में किया जा रहा है। आज की युवा पीढ़ी की जीवन शैली को पर्यावरण अनुकूल बनाये रखने के लिए विभिन्न माध्यमों से संस्था के द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर नर्मदाबैली इंटरनेशनल स्कूल में छात्र एवं छात्राओं को पर्यावरण से सबंधित गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जावेगा। इस अवसर पर अतिथि के रूप में श्रीमति नीतू यादव अध्यक्ष नगर पालिका, गौरव शर्मा डी.एफ.ओ. नर्मदापुरम, प्रफुल्ल तिवारी अध्यक्ष नर्मदाँचल पत्रकार संघ, वरिष्ट प्रो. श्रीमति हंसा ब्यास मोटीवेशनल मिशन लाईफ एवं डॉ. अतुल सेठा, डी.एस. डांगी, प्रायार्य इमरान खान, सहायक सदस्य सचिव मनोज सौलंकी एवं समस्त स्फाट मौजूद रहेगा। कार्यक्रम को संयोजक दीपक यादव के द्वारा किया जा रहा है।

