
माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानागांव तथा कोटगांव ने सार्वजनिक स्थानों पर सीड बाल द्वारा पौधारोपण किया गया तथा बीज से वृक्ष तक-संकल्प लिया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा, नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराजसिंह यादव, कृषि समिति माखननगर सभापति भगवानदास यादव, प्रदीप यादव, वीरेंद्र यादव, हरिनारायण यादव, सतीश यादव, रुपेश यादव, संजय यादव, रोहित यादव, संदीप यादव, लक्की यादव, लखनलाल अहिरवार, विनय उईके आदि उपस्थित रहे।

