
नर्मदापुरम / पीएम श्री शास. कन्या शाला सूरज गंज इटारसी में मंगलवार को भरतनाट्यम नृत्य का आयोजन किया गया। पुणे में रहने वाली भरतनाट्यम नृत्यांगना वैष्णवी धोरे द्वारा दी गई प्रस्तुति बहुत ही मनमोहक रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं सरस्वती वंदना से किया गया। इसके पश्चात स्कूल के प्राचार्य विनय कुमार सोनिया एवं महेश रायकवार, प्रधान पाठक खेल शिक्षक विनोद दुबे, ओपी तिवारी ने उपस्थित कलाकार एवं अतिथि विधायक प्रतिनिधि जसवीर सिंह छाबड़ा, नृत्यांगना वैष्णवी धोरे एवं साथी सुनील कुमार बाजपेई, जाफर सिद्दीकी का स्वागत किया। इसके बाद वैष्णवी धोरे ने बच्चों का भरतनाट्यम शब्द का मतलब समझते हुए बताया कि भरतनाट्यम में भाग का मतलब भाव को दिनकर की कविता से समझाया। र से तात्पर राग से राग को समझने के लिए स्कूल की म्यूजिक शिक्षिका इशिता जाजोतिया ने सरस्वती वंदना का गायन विद्यालय के छात्रोंओ के साथ किया। जिस पर वैष्णवी धोरे ने नृत्य अभिनव प्रस्तुत किया। त से तात्पर ताल को समझने के लिए कुछ प्रसिद्ध तोड़े तथा रिदम और 12 के टेबल के माध्यम से समझाया। नाट्यम से तात्पर नृत्य और इसे समझने के लिए बच्चों को भरतनाट्यम की बेसिक मुद्राएं अव मंडीऔर मुरू मंडी आदि सिखाई। साथ ही नौरस भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रकार को समझाया। इसके अलावा वैष्णवी धोरे मोर के नृत्य के हावभाव और चाल ढाल को भी प्रस्तुत किया। अंत में तराना पर प्रस्तुति दी, संपूर्ण प्रस्तुति में विशेष यह रहा कि नृत्यांगना वैष्णवी धोरे ने स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई। रिदम तबला ढोलक पर भी जुगलबंदी कर उनके नृत्य को प्रस्तुत अवसर पर गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

