
सिवनी मालवा / पेंशनर अधिकारी, कर्मचारी महासंघ की तहसील इकाई की बैठक 7 जुलाई को संभागीय अध्यक्ष के एन मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें हरिशंकर गौर को लगातार तीसरी बार तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। वही भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं शिक्षाविद नीलकमल उपाध्याय को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिशंकर गौर ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
बैठक में संभागीय अध्यक्ष केएन मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को नई ऊर्जा के साथ मजबूत करने और पेंशनरों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल मीडिया प्रभारी लीना यादव शर्मा ने उनके निवास पर पहुंचकर शाल श्रीफल से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

